Uttarakhand – राज्य ने पहली बार एनक्यूएएस नेशनल सर्टिफिकेशन पुरस्कार हासिल करते हुए अपने नाम करी बड़ी उपलब्धि

उत्तराखंड राज्य ने पहली बार एनक्यूएएस नेशनल सर्टिफिकेशन पुरस्कार हासिल करते हुए अपने नाम बड़ी उपलब्धि की है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर गैरीगोठ को स्वास्थ्य सेवा में बेहतर कार्य करने के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है और इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने गैरीगोठ की टीम को बधाई दी है।

इस बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन दिया गया है और उत्तराखंड के किसी स्वास्थ्य केंद्र को पहली बार यह पुरस्कार मिला है। ऐसी उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने टीम को बधाई दी है और कहा है कि यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। आश्वासन मानक के तहत गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजात की देखभाल, किशोर अवस्था के दौरान स्वास्थ्य की देखभाल, गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान देखभाल, परिवार नियोजन और प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को प्राप्त करने का एक साल से प्रयास किया जा रहा था और अब गैरीगोठ को 2,16,000 की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।