
उत्तराखंड राज्य की रुड़की स्थित पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ है। बता दे कि आग इतनी भीषण थी कि इस दौरान करोड़ों का नुकसान हुआ है। दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर बुलाई गई और सभी ने मिलकर करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Advertisements

बता दे कि नारसन से झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है और गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई। आग इतनी भीषण थी कि काबू में ही नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर मंगलौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ विवेक कुमार के अनुसार आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बता दे कि इस आग के कारण करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

