Uttarakhand- राज्य में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार मगर अभी भी सतर्क रहने की आवश्यकता, जानिए राज्य में क्या है कोरोना का हाल

उत्तराखंड राज्य में वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर काफी धीमी पड़ रही है और इसका एक कारण यह भी है कि अब राज्य में कोरोना टेस्टिंग कम कर दी हैं। बता दें कि जहां पहले 20 से 26 फरवरी को 67152 लोगों की टेस्टिंग हो रही थी वही और ग्राफ गिर कर 13 से 19 मार्च को 28278 पहुंच गया है। वर्तमान में यूरोप और दक्षिण पूर्वी एशिया के कुछ देशों में लगातार संक्रमण बढ़ रहा है जिसे देखते हुए भारत में केंद्रों ने राज्यों को सतर्क और सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बीते 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं तथा इस दौरान 23 संक्रमित मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी भी की है। और इस दौरान एक भी व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से नहीं हुई। व सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि 10 जिलों में कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया।

Advertisements

Recent Posts