रूस में लगातार दूसरे दिन दागी यूक्रेन पर हाईपरसोनिक और क्रूज मिसाइले……. यूक्रेन का दावा मारे गए रूस के इतने सैनिक

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध और भी खतरनाक मोड़ ले रहा है रूस ने इस युद्ध में पहली बार हाइपरसोनिक और क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया है और यह हमला रूस की तरफ से लगातार दूसरे दिन किया गया है। इन मिसाइलों के इस्तेमाल से रूस ने यूक्रेन के ईंधन डिपो सैनिक ठिकानों पर हमला किया है। तथा रूस ने लगातार दूसरे दिन यूक्रेनियन जवानों के ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए किंझल मिसाइल का उपयोग किया है बता दें कि यह मिसाइल ध्वनि से 10 गुना ज्यादा रफ्तार से 2000 किलोमीटर दूरी तक मौजूद दुश्मन के ठिकाने को ध्वस्त कर सकती हैं। तथा रूस के हमले के बाद दूसरी तरफ यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि यूक्रेन ने रूस के 14700 जवानों को मार गिराया है और ना सिर्फ जवानों को बल्कि यूक्रेन ने रूस के 476 टैंको, 1487 बख्तरबंद वाहनों, 96 लड़ाकू विमान, 118 हेलीकॉप्टर तथा 230 तोपों को नष्ट किया है।

Advertisements

Recent Posts