
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार और मंत्रियों के साथ हनुमान अंश फिल्म देखी इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के अनुसार भारत की संत परंपरा, सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है तथा नीम करौरी बाबा का जीवन भी इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने मंत्रियों और परिवार के साथ हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद उसे टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।फिल्म के माध्यम से नीम करौरी बाबा के आध्यात्मिक यात्रा और उनके जीवन से जुड़े उन मूल्यों को सामने लाने का प्रयास किया गया है जिसमें ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा, मानव सेवा, करुणा, प्रेम ,विनम्रता और लोक कल्याण प्रमुख है।
Advertisements



