Uttarakhand- नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था चालक……. और फिर आगे

नैनीताल। वर्तमान में युवा से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक सभी आयु वर्ग के लोग नशे की गिरफ्त में ऐसे है कि उनकी नशे की लत छूटने का नाम नहीं लेती और कोई व्यक्ति तो अपनी ड्यूटी के दौरान भी नशे की हालत में धुत रहता है। ऐसी ही एक खबर आज दिनांक 6 जनवरी 2022 को गुरुवार के दिन सामने आई है। आज एक रोडवेज वाहन चालक नशे में धुत होकर बेसुध होकर वाहन चला रहा था जिससे ना सिर्फ उसकी बल्कि बस में बैठे सभी यात्रियों की जान पर आ बनी मगर वक्त रहते इलाके में गश्त कर रही पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया है।

बस देवाल से आ रही थी तथा पुलिस ने बस को कंधार वैरियर पर रोका। तथा जैसे ही बस रुकी सभी यात्री घबराए हुए बस से बाहर उतर गए और चालक की शिकायत करने लग गए जिसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 184, 185, 202, 207 के तहत चालान कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गोविंद नाथ निवासी डंगोली शराब के नशे में धुत 25 किलोमीटर बस चला चुका था इस दौरान यात्रियों के साथ कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती थी। घटना के बाद पुलिस ने है चालक का लाइसेंस रद्द करवा दिया तथा यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया।