Uttarakhand:- राज्य में इस दिन खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट…….घोषित हुई तिथि

उत्तराखंड राज्य में यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। बता दे कि चार धाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि आज तय कर दी गई है। यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को 10:29 पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे।

मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल द्वारा कहा गया है कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरशालीगांव में सुबह 6:15 पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी और शनि देव महाराज यानी कि यमुना के भाई भी अपनी बहन को विदा करने के लिए यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे।