अल्मोड़ा:- जिले में आज से शुरू होने जा रहा है नंदा देवी का ऐतिहासिक मेला

अल्मोड़ा। जिले में आज 15 सितंबर से नंदा देवी का ऐतिहासिक मेला शुरू होने जा रहा है जिले में नंदा देवी मेले के भव्य आयोजन के लिए सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है आठ दिवसीय मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए नंदा देवी मंदिर परिसर के साथ ही एडम्स मैदान में भी धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित होंगे। नंदा देवी मेले के शुभारंभ के बाद 18 सितंबर को कदली वृक्ष लाए जाएंगे। राज परिवार की ओर से होने वाले पूजन में चंद्रवंशी नरेंद्र चंद्र राज सिंह और कामाक्षी सिंह शामिल होंगे और 17 सितंबर को मां नंदा देवी की मूर्ति निर्माण के लिए कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जाएगा । इसके बाद 18 सितंबर को कदली वृक्ष लाए जाएंगे और 23 सितंबर को मां नंदा देवी के डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मेला समिति के अनुसार प्रतिदिन नंदा देवी मंदिर परिसर और एडम्स मैदान में कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा भव्य रूप से मेले का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply