Uttarakhand:- देहरादून बस अड्डे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गठित की गई एसआईटी….पूरी हुई फोरेंसिक जांच

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आईएसबीटी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बस की फॉरेंसिक जांच पूरी हो चुकी है और एसआईटी का गठन भी कर दिया गया है।

Advertisements

एसआईटी में नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच हूं और आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सुसंगत साक्ष्य एकत्र किए जाएं। मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है और एसआईटी ने दिल्ली से देहरादून तक बस चलने से लेकर बीच में रुकने वाले ढाबों में आईएसबीटी तक की फुटेज लेने के लिए सर्विलांस की टीम को लगा दिया गया है इसके लिए एसआईटी जल्द ही साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपियों की कस्टडी रिमांड ले सकती हैं और एसएसपी अजय सिंह ने एसआईटी में नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले की जांच काफी गहनता से करें। एसएसपी एसआईटी की कार्यवाही की हर दिन समीक्षा करेंगे। मामले में जल्द ही सभी पहलुओं की जांच होगी।