Uttarakhand:- 41 घंटे बाद खुला सिमली- अल्मोड़ा नेशनल हाईवे…… यात्रियों ने ली राहत की सांस

उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में बारिश और भूस्खलन के चलते जगह-जगह मार्ग बंद है ऐसे में यात्रियों को आवाजाही करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और अब 41 घंटे बाद सभी वाहनों के लिए सिमली- अल्मोड़ा नेशनल हाईवे में आवाजाही सुचारू हो चुकी है जिससे कि वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। यह हाईवे आमसौड़ में बंद हुआ था और आज शुक्रवार को सभी वाहनों के लिए इसे खोल दिया गया है इससे स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने के चलते रास्ता बंद हो गया था इसके बाद पिंडर घाटी में आवश्यक सामान की आपूर्ति भी बंद हो गई और अब जाकर हाईवे खुल रहा है जिससे कि लोगों को भारी राहत मिली है।

Advertisements

Leave a Reply