
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक के दौरान कई निर्णय लिए गए। कैबिनेट में स्वास्थ्य ,कार्मिक, कौशल विकास ,परिवहन समेत अन्य प्रस्तावों को भी रखा गया और 15 प्रस्तावो पर मुहर भी लगी। बैठक के दौरान उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधित अध्यादेश को मंजूरी मिल चुकी है और इसके साथ ही हल्द्वानी गौलापर में 30 हेक्टेयर जमीन हाई कोर्ट नैनीताल को दी जाएगी, उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय हल्द्वानी के लिए 122 पदों के सृजन को मंजूरी , जल जीवन मिशन के तहत केंद्र की गाइडलाइंस भी यहां लागू होगी इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार के तहत यूपी से समझौता होगा इसके साथ कई निर्णयों पर भी कैबिनेट में मुहर लगाई गई है।
Advertisements


