Uttarakhand:- भक्तों को पुष्प श्रृंगार में दर्शन देंगे भगवान बद्री विशाल…. शीतकाल के लिए आज रात बंद होंगे कपाट

उत्तराखंड राज्य में आज चार धाम यात्रा का समापन हो जाएगा आज रात भगवान बद्रीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही चार धाम यात्रा का समापन भी हो जाएगा और आज पुष्प श्रृंगार में भगवान बद्री विशाल भक्तों को दर्शन देंगे। सोमवार को रात 9:37 पर शीतकाल के लिए कपाट बंद होंगे इसके साथ ही चार धाम यात्रा भी संपन्न हो जाएगी कपाट बंद करने के लिए की जाने वाली प्रक्रियाएं अपने अंतिम चरण में है। पंच पूजाओं के चौथे दिन बीते रविवार को माता लक्ष्मी को भगवान बद्री विशाल के मंदिर में विराजमान होने का आमंत्रण दिया गया था और रावल अमरनाथ नंबूदरी ने मंदिर परिसर में स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना कर कढ़ाई भोग अर्पित किया और आज बद्रीनाथ के कपाट बंद होने के दिन भगवान पुष्प श्रृंगार के दर्शन श्रद्धालुओं को देंगे तथा कपाट बंद करने की प्रक्रिया रात 7:30 बजे से शुरू होगी और 9:37 पर कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

Advertisements

Leave a Reply