Uttarakhand -: राज्य के इन 5 जलाशयों में उतरेंगे सी प्लेन,जानिए क्या होता है सी प्लेन?

देहरादून| उत्तराखंड सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टिहरी समेत 5 जलाशयों में सी प्लेन उतारने की तैयारी में है| इसके लिए इन स्थानों का अध्ययन हो चुका है और अब यहां सी प्लेन संचालन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण को केंद्र सरकार द्वारा सागरमाला परियोजना के अंतर्गत बनाई गई विशेष साधन योजना के साथ करार करना है यह विशेष साधन योजना इन स्थानों पर ढांचागत विकास के साथ ही सी प्लेन संचालन में प्रदेश सरकार का तकनीकी सहयोग करेगी|
बताते चलें कि टिहरी झील को जल पर्यटन के एक बड़े गंतव्य के रूप में देखा गया है| प्रदेश सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां सी प्लान उतारने की योजना बना रही है| राज्य में पांच स्थानों पर सी प्लेन उतारने की संभावना का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था| जिसमें उधम सिंह नगर का हरिपुरा जलाशय, ऋषिकेश का बैराज, टिहरी झील, नानकमत्ता बैराज और कालागढ़ झील भी शामिल किया गया| इस पर केंद्र ने इन स्थानों पर प्लेन के संचालन के संबंध में अध्ययन करने को कहा इन सभी स्थानों को सी प्लेन के लिए उपयुक्त पाया गया है| इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र को फिर भेज दी गई है| अब इसके लिए केंद्र द्वारा गठित एसपीवी से करार दिया जाएगा|
आइए जानते हैं कि क्या होता है सी प्लेन -: सी प्लेन एक विशेष प्रकार का हवाई जहाज है जिस से उड़ान भरने के लिए रनवे की जरूरत नहीं पड़ती यह प्लेन पानी से टेक ऑफ और लैंडिंग कर सकता है| इस प्लेन का उपयोग पर्यटन गतिविधियों के अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किया जाता है|
सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि इसकी पत्रावली केंद्र को भेजी गई है आचार संहिता के कारण फिलहाल इस पर कार्य रुका हुआ है जैसे ही आचार संहिता समाप्त होती है नई सरकार के दिशा निर्देश अनुसार इस कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा|