Uttarakhand Big News-: खाई में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, चालक सहित 5 लोग सवार

कोटद्वार -: 6 मार्च 2022 – आज सुबह प्रातः लगभग 3:45 बजे पांचवा मील दुगड्डा के समीप एक गाड़ी खाई में गिर गई| सूचना मिलने पर एसडीआरएफ कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची वहां पहुंचने के बाद एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया इस ट्रक में ड्राइवर सहित 5 लोग सवार थे| पांचवा मील दुगड्डा के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा| एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर ट्रक में सवार सभी लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रक्चर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार देकर 108 की माध्यम से अस्पताल भेजा| घायलों में से चार हरिद्वार के निवासी है| फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है| अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इन 5 लोगों की घायल होने की सूचना मिली है जिनका उपचार चल रहा है| यह ट्रैक सीमेंट से भरा हुआ था| घायलों को खाई से निकालकर कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

Advertisements

Recent Posts