Uttarakhand -: कल जन औषधि दिवस मनाएगी भाजपा, कार्यकर्ता जेनेरिक दवाओं के उपयोग को लेकर करेंगे जागरूक

देहरादून| कल यानी 7 मार्च को भाजपा उत्तराखंड समेत पूरे देश में जन औषधि दिवस मनाएगी| इस दिन भाजपा कार्यकर्ता जनता को जन औषधि केंद्रों पर मिलने वाली सस्ती और अच्छी जेनेरिक दबाव के उपयोग को लेकर जागरूक करेंगे| भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि आमजन को सस्ती और अच्छी दवा उपलब्ध कराने तथा इलाज का बोझ कम करने को कई स्थानों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं| लोग इन दवाओं का महंगी दवाओं के विकल्प के रूप में प्रयोग करें| इसी के लिए 7 मार्च को जन औषधि दिवस पर कई कार्यक्रम किए जाएंगे जिससे लोगों में जागरूकता पैदा की जाएगी| इसके अलावा संपर्क, गोष्ठियाँ, साहित्य वितरण, मीडिया व इंटरनेट मीडिया में जानकारी देने व जन औषधि केंद्र संचालकों को सम्मानित करने जैसे कार्यक्रम शामिल है|

Advertisements

Recent Posts