
उत्तराखंड राज्य में अब उपनल कर्मचारियो की मौत पर उन्हें निगम द्वारा डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम कर्मचारियों की मौत पर उन्हें डेढ़ लाख रुपए देगा। सभी जिलों के एक-एक गांव में सैनिक कल्याण के क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। यह बात सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा कही गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए गठित उपनल ने न केवल पूर्व सैनिकों बल्कि वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को भी रोजगार उपलब्ध कराने में योगदान दिया है तथा अब उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम उपनल कर्मचारी की मौत पर डेढ़ लाख रुपए देगा इसके साथ ही कहा कि उपनल की आय की 50% तक की धनराशि वेलफेयर फंड में दी जाएगी और माणा आपदा को देखते हुए उपनल मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ की धनराशि दी जाएगी।
