Uttarakhand:- बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बंद हुआ मार्ग…… फंसे हजारों यात्री

उत्तराखंड राज्य में बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन के कारण हजारों यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बदरीनाथ हाईवे लंगसी के पास बंद होने के कारण हजारों यात्री यहां फस गए और हाईवे पर जाम खोलने का कार्य जारी किया गया।

जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लंगसी के समीप मलबा तथा पत्थर आने के कारण बंद हो गया और 10 मीटर हिस्सा सड़क का क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण हाइवे बंद हो गया। यमुनोत्री हाइवे पर भी काफी इंतजार करने के बाद आवाजाही शुरू हो पाई लेकिन फिर भी यहां पर वाहनों को काफी खतरा है। जगह-जगह मलबा तथा पत्थर गिरने के कारण हाइवे दलदल में तब्दील हो गया है। ऐसे में यहां से वाहनों का गुजरना काफी खतरनाक साबित हो रहा है। उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हो रहे हैं और बद्रीनाथ हाईवे भी भूस्खलन के कारण बाधित हो गया जिसके कारण हजारों यात्रियों को यहां पर रुकना पड़ा।