Uttarakhand:- आपदा पीड़ितों का दर्द जानने टिहरी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…. जाना हाल

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी में आपदा पीड़ितों का हाल-चाल जाने के लिए पहुंचे। टिहरी में बीते दिनों लोगों ने बारिश के कारण काफी नुकसान झेला है और आपदा क्षेत्र का दौरा करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी पहुंचे।

Advertisements

उन्होंने आपदा शिवर राजकीय इंटर कॉलेज विनय खाल में रह रहे पीड़ितों से मुलाकात करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार की तरफ से हर संभव मदद दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने समक्ष देख आपदा पीड़ित काफी भावुक हो गए और बुजुर्ग महिलाओं के तो आंसू भी छलक गए। भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। तिनगढ़ गांव में भूस्खलन के कारण 15 आवासीय मकान मलबे में तब्दील हो गए और राहत की बात यह रही कि सुबह ही प्रशासन ने इन घरों को खाली कर दिया था जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा पीड़ितों का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री द्वारा जीआईसी विनय खाल में बनाए गए राहत शिविर में रह रहे प्रभावितों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं और कमिश्नर का कहना है कि आपदा प्रभावित तिनगढ़ गांव का विस्थापन सुरक्षित जगह पर किया जाएगा।