Uttarakhand:- चार धाम यात्रा के दौरान 5 दिन में ही टूटे रिकॉर्ड…… पहुंचे ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु

उत्तराखंड राज्य में मात्र पांच दिनों में चार धाम यात्रा के रिकॉर्ड टूट चुके हैं। बता दे कि चार धाम यात्रा की शुरुआत ही हुई है और अभी ढाई लाख से अधिक यात्री यहां पहुंच चुके हैं। यात्रा शुरू होने के 5 दिनों में बीते वर्ष की तुलना में तीर्थ यात्रियों की संख्या 1.15 लाख अधिक है। यात्रियों में काफी उत्साह है और सरकार का कहना है कि इस बार चार धाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाएगी तथा शुरुआती दिनों में यात्रियों ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम और विकट भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद तीर्थ यात्रियों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ रही है और रोजाना हजारों की संख्या में तीर्थ यात्रा केदारनाथ ,बद्रीनाथ ,गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंच रहे हैं। बीते 10 मई को केदारनाथ ,गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल चुके थे और उसके बाद 5 दिनों में ही ढाई लाख से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं।