Uttarakhand – एक मार्च से खूबसूरत फूलों से सजेगा राजभवन……. उत्तराखंड में आएगी वसंत की बहार….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में आगामी 1 मार्च से राजभवन में अलग-अलग प्रकार के फूल सजाए जाएंगे और वसंत उत्सव मनाया जाएगा। बता दे कि वसंत उत्सव से उत्तराखंड में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा मिलेगा और पुष्प प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाना आवश्यक है। 1 मार्च से वसंत उत्सव का आगाज हो चुका है और इस बारे में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का कहना है कि 1 से 3 मार्च तक आयोजित होने वाले वसंत उत्सव को पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को इसमें भागीदारी करनी चाहिए।

दूर दराज के पुष्पोत्पादन ,जड़ी बूटी और अन्य जैविक उत्पादों की व्यावसायिक खेती से जुड़े काश्तकारों और उत्पादकों के लिए एक प्लेटफार्म के रूप में यह आयोजन स्थापित होना चाहिए। बता दे कि यहां पर आईएचएम व जीएमवीएन संघ राज्य की महिला एवं सहायता समूह के सौजन्य से फूड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे जिनमें मुख्य रूप से पारंपरिक मोटे अनाज को वरीयता दी जाएगी। पुष्प उत्पादन और कृषि गतिविधियों पर आधारित लगने वाले स्टॉल में महिलाओं की आधिकारिक भागीदारी हो और उन्हें स्टॉल लगाने के लिए वरीयता दी जाए। बैठक के दौरान राज्यपाल द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं और बैठक में बताया गया कि पुष्प प्रदर्शनी में श्रेणियो में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई है।