Uttarakhand:- चुनाव को धार देने के लिए एक बार फिर से उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी….. इन जगहों पर करेंगे जनसभा

उत्तराखंड राज्य में लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के स्टार प्रचारक भी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दे कि राज्य में आगामी 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से जनसभा करने के लिए आ सकते हैं।

Advertisements

उत्तराखंड गढ़वाल के तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का माहौल गरमाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को आ सकते हैं और 11 अप्रैल को श्रीनगर ,कीच्छा तथा रुड़की में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच सकते हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं ऐसे में चुनाव प्रचार भी काफी तेजी से हो रहा है और अब 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिर एक बार उत्तराखंड आने की संभावना है।