
उत्तराखंड राज्य में आगामी 8 और 9 दिसंबर को दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन देहरादून में आयोजित होने जा रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।
बता दें कि कार्यक्रम के पहले दिन केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, मनसुख मांडवीया और धर्मेंद्र प्रधान का आना प्रस्तावित है इसके बाद 9 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सम्मेलन के समापन के अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे वही सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न सत्रों में उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी जैसे बड़े बिजनेसमैन भी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में स्पेन, स्लोवेनिया, नेपाल ,ऑस्ट्रेलिया ,जापान, सऊदी अरब आदि के राजदूतों के शामिल होने की संभावना भी है। सरकार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजित करने जा रही है और इसके लिए जोरों- शोरों से तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद सभी तैयारियो पर नजर बनाए हुए हैं। कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 10:00 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे और उनके स्वागत में यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही 1000 लोग मानव श्रृंखला बनाएंगे। बता दे कि कार्यक्रम में सशक्त उत्तराखंड पुस्तक का विमोचन और हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड लॉन्च किया जाएगा इसके बाद दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए वापस चले जाएंगे।

