
रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर में अचानक भीषण आग लग गई और इस दौरान काफी बड़ा नुकसान हुआ है।
Advertisements

बता दे कि मंदिर परिसर में आग लगने से काफी अफरा तफरी फैल गई और आग लगने से मंदिर परिसर में लगाए गए प्रसाद की दुकाने भी जलकर राख हो गई हैं। अचानक आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया तथा इस दौरान प्रसाद वाली दुकानों को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इस मामले में जांच की जाएगी।

