
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है और ऐसे में हेली सेवा का लाभ लेने के लिए श्रद्धालु आज 8 अप्रैल से केदारनाथ के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। आज से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट को दोपहर 12:00 बजे बुकिंग के लिए खोला जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनिका के अनुसार केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलीपैड से केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाएगा और आज 12:00 से वेबसाइट को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला जाएगा। ऐसे में श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

