
उत्तराखंड राज्य में नई बिजली दरों को लेकर किसान भी लगातार विरोध कर रहे हैं नए बिजली दरों के प्रस्ताव का विरोध राज्य में हो रहा है। किसानों का कहना है कि यदि बिजली की दरें बढ़ाई तो पॉलीहाउस और मशरूम उत्पादन खतरे में आ जाएगा उनका कहना है कि पिछले साल के टैरिफ में लगाए गए फिक्स चार्ज और दरों की वजह से तेजी से उनका काम बंदी की कगार पर पहुंच रहा है तथा यदि बिजली की दरें बढ़ी तो मशरूम उत्पादन और पॉलीहाउस का काम बंद करना होगा। आरटीएस 4 श्रेणी के उपभोक्ताओं ने नियामक आयोग से राहत मांगी है और कहा है कि कृषि सहायक सेवाओं के तहत प्रदेश में 85% से अधिक पॉलीहाउस बंद हो चुके हैं ऐसे में यदि फिर से बिजली की दरें बढ़ी तो पॉलीहाउस और मशरूम उत्पादन का काम खतरे में आ जाएगा।

