Uttarakhand -: जांच के घेरे में लाखों वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र, एनआईसी को भेजा पत्र

देहरादून| राज्य में पंजीकृत करीब 3.25 लाख वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र जांच के घेरे में है|
बता दें कि वाहन पोर्टल पर यह प्रमाणपत्र अपडेट दिख रहे है| लेकिन किस राज्य से बने है, यह पता नहीं चल पा रहा है| अब इनकी जांच के लिए परिवहन मुख्यालय में एनआईसी को पत्र भेजा है|


संयुक्त परिवार आयुक्त सनत कुमार सिंह के अनुसार परिवहन मुख्यालय की जांच से पता चला है कि 16 लाख वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र एक्सपायर हो चुकें है| वह बिना प्रमाण पत्रों के चल रहें है| वहीं 13 लाख वाहन ऐसे हैं जिनके प्रमाण पत्र वैध है| जब वाहन पोर्टल से जांच की गई तो पता चला कि 3.25 लाख वाहन ऐसे हैं जिनके प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपडेट हैं, लेकिन कहां से जारी है इसकी कोई जानकारी नहीं है|