सीएम धामी ने दिए निर्देश -: विकास की जमीनी हकीकत जानने फील्ड में जाएंगे सचिवालय अफसर

देहरादून| मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सचिवालय से अधिकारियों को फील्ड में भेजा जाएगा| इससे वे फील्ड की व्यवहारिक दिक्कतों और विकास की जमीनी हकीकत को जान पाएंगे और उसको ध्यान में रखते हुए फाइलों पर अपना मंतव्य दे सकेंगे| फाइलों पर सकारात्मक नोटिंग दिखे ताकि उनका तेजी से निपटारा हो|

Advertisements


उन्होंने कहा कि ‘सचिवालय स्तर पर भी सुशासन पुरस्कार दिए जाएंगे|’ सीएम ने सचिवालय के कामकाज में सुधार लाने और फाइलों के तेजी से निपटारे के लिए पहले अनुभाग के अफसरों और उसके बाद अनु सचिव स्तर से लेकर अपर सचिव स्तर के अफसरों संग बैठक की|
इस दौरान उन्होंने सचिवालय में सूराज, सुशासन, सरलीकरण एवं समाधान के संबंध में कहा कि ‘अनुभवों से उच्च स्तर पर जो फाइलें आती हैं उन पर अधिकारी अपना मंतव्य अवश्य लिखें| फाइलों को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए अपना नोट अवश्य जोड़ें| नीति निर्धारण वाले प्रकरणों की फाइलों में वैल्यू एडिटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए| उन्होंने कहा कि अनु सचिव से अपर सचिव स्तर तक के अधिकारी भी ग्राम स्तर पर आयोजित चौपालों में समय-समय पर प्रतिभाग करें| योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नियमित मौका मुआयना भी किया जाए| विभाग के किसी प्रस्ताव पर यदि कोई बात स्पष्ट ना हो रही है तो फाइल वापस भेजने के बजाय विभाग अध्यक्षों से फोन पर बात कर उनका गंतव्य जान लिया जाए| इससे समय की भी बचत होगी और जनहित से जुड़े प्रकरणों का निपटारा भी जल्द से जल्द होगा|’