उत्तराखंड -: नौकरियों में खिलाड़ियों को फिर मिलेगा 4% कोटा, खेल मंत्री रेखा आर्य बोली…….

देहरादून| 7 साल बाद उत्तराखंड के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में फिर 4% खेल कोटा मिलेगा| खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक, खेल कोटे को बहाल करने के लिए कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल चुकी है| अब सरकार इसे एक्ट के रूप में लाने के लिए विधानसभा में विशेष या मुख्य सत्र में विधेयक के रूप में लाएगी|


दरअसल प्रदेश सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी की व्यवस्था कर चुकी है| शासनादेश के बाद इसके लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगे जाए चुके हैं| इसके लिए विभिन्न 6 सरकारी विभागों में नौकरी का रास्ता खुल चुका है| खिलाड़ियों को 2000 से लेकर 5400 ग्रेड वेतन तक की नौकरी मिलने जा रही है|
बता दें, खिलाड़ियों के लिए 4% खेलकोटा भी बहाल करने की तैयारी चल रही है|
मिल रही जानकारी के मुताबिक, पूर्व में खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में 4% खेल कोटे को लेकर शासनादेश जारी हुआ था| हाई कोर्ट में इस पर आपत्ति के बाद वर्ष 2016 में खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था है| राज्य के खिलाड़ियों के लिए खेल कोटे को बहाल किया जा सके इसके लिए एक्ट के रूप में लाया जाएगा|


खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक, सरकार उत्तराखंड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30% आरक्षण कानून लेकर आई है| इसी तर्ज पर चार प्रतिशत खेल कोटा बहाल करने को लेकर काम किया जा रहा है| जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची है|
जानकारी के मुताबिक, अगले साल राष्ट्रीय खेलों से पहले खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सकता है|