Uttarakhand:- वसुंधरा झील पर मिली अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की अनुमति….. इस दिन रवाना होगी सीबीआरआई की टीम

उत्तराखंड राज्य के चमोली में स्थित वसुंधरा झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की अनुमति जारी कर दी गई है और इसके लिए टीम 29 तारीख को रवाना होगी। 29 सितंबर को सिस्टम लगाने के लिए सीबीआरआई की टीम रवाना होगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने वसुंधरा हिमनद झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की अनुमति केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान को प्रदान कर दी हैं यदि इस बीच कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आती है तो टीम जल्द से जल्द रवाना हो जाएगी। उत्तराखंड राज्य में 13 ऐसे संवेदनशील हिमनद झीलें है जिनकी पहचान की गई है और चमोली की वसुंधरा झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की अनुमति जारी हो चुकी है। टीम को 25 सितंबर के दिन रवाना होना था मगर मौसम खराब होने के चलते इस योजना को स्थगित करना पड़ा और 29 सितंबर को टीम रवाना होगी। अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने से यदि हिमनद झील टूटने का कोई भी खतरा उत्पन्न होता है तो उससे पहले ही लोगों को सचेत किया जा सकेगा और भी कई अन्य लाभ इस योजना से मिलेंगे।

Advertisements

Leave a Reply