Uttarakhand – अब इलेक्ट्रॉनिक वाहनों से राज्य की सैर करेंगे पर्यटक….. यहां मिलेगी चार्जिंग की सुविधा

उत्तराखंड राज्य में अब पर्यटक इलेक्ट्रॉनिक वाहन से घूम पाएंगे। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने गेस्ट हाउस में टीएचडीसी की ओर से चार्जिंग स्टेशन की सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

Advertisements

बता दें कि यह सुविधा फरवरी से शुरू होगी इस सुविधा के बाद उत्तराखंड आने वाली गाड़ियों से प्रदूषण भी कम होगा और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों से पर्यटक राज्य की सैर कर पाएंगे। निगम की ओर से इस संबंध में अक्टूबर माह में टीएचडीसी के साथ समझौता किया गया था और इस योजना को पर्यावरण अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने के लिए भी बनाया गया है इसके बाद टीएचडीसी को अपने गेस्ट हाउस में जगह उपलब्ध कराई गई है और पर्यटन स्थलों के आसपास चार्जिंग स्टेशन ना होने के कारण दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटकों को कई बार अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता है मगर अब यह सुविधा उत्तराखंड राज्य में भी मिलेगी। चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद पर्यटक आसानी से राज्य की सैर कर पाएंगे। वर्तमान समय में देहरादून के मॉल और होटल में चार्जिंग स्टेशन है इस व्यवस्था के बाद दून के द्रोण होटल में भी चार्जिंग सुविधा आसानी से मिल पाएगी। बता दें कि राज्य में अब यह सुविधा ऋषिकेश, होटल द्रोण देहरादून, डाकपत्थर, धनोल्टी, उत्तरकाशी तिलवाड़ा, रामपुर , जोशीमठ, बद्रीनाथ पिरानकलियर में शुरू की जाएगी।