Uttarakhand – अब बारिश और सुखे में भी लहरायेगी फसल, यहां तैयार हो रही है मक्के की नई प्रजाति

विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि अब बारिश हो या सूखा लेकिन मक्के की फसल पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा साथ ही रोग भी न के बराबर लगेंगे और उत्पाद में वृद्धि होगी| यह सब मक्के की नई प्रजाति से संभव होगा जो गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर तैयार कर रहा है|

विश्वविद्यालय पंतनगर के वैज्ञानिक मक्के की जंगली जीन से इसे विकसित करने में लगे हैं| देश के विभिन्न हिस्सों में इसके अच्छे परिणाम मिलने से वैज्ञानिकों में उत्साह जाग उठा है| अब दूसरे वर्ष के परिणाम अप्रैल में आएंगे| जिसके बाद इस प्रजाति को बाजार में उतारा जाएगा|

डॉ.सिंह के अनुसार मक्के की जंगली प्रजाति जीया मैज की उप प्रजाति पार्वीग्लुमिस के जीस में परिवर्तन किया गया| इसका असर यह दिखा की मेडीस लीफ ब्लाइट, बैंडेड लीफ, डेथ लीफ व रस्ट आदि रोग नहीं दिखे। जीया निकाराग्युनसिस जंगली प्रजाति जीन को मक्के की प्रजाति में ट्रांसफर करके बारिश के पानी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है| इस प्रयोग में पौधे की कई शाखाएं निकली है जिससे चारे का उत्पाद पड़ेगा|