Uttarakhand- राज्य में कोविड संबंधी नई गाइडलाइन जारी…….. जानिए किसमें लगे प्रतिबंध और किसमे मिली छूट

उत्तराखंड में आज दिनांक 16 फरवरी 2022 को कोविड संबंधी नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। तो सबसे पहले हम आपको बता दें कि राज्य में मुख्य सचिव एसएस संधू की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार किन चीजो से प्रतिबंध हटा है। नई गाइडलाइन के अनुसार राज्य में नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है तथा शादी-ब्याह जैसे सांस्कृतिक समारोह भी पूरी क्षमता के साथ होंगे और सैलून,जिम, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल का भी पूरी क्षमता के साथ संचालन होगा।

Advertisements


मगर इन सब चीजों में छूट के साथ- साथ अभी भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं जैसे चुनाव के बाद भी राजनीतिक रैलियो और धरना प्रदर्शन पर 28 फरवरी 2022 तक प्रतिबंध है। तथा आंगनबाड़ी केंद्र भी राज्य में 1 मार्च से ही खुलेंगे।उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए राज्य में यह नई गाइडलाइन जारी की गई है तथा लोगों को इन सब कार्यों को करने की छूट दी गई है।