
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा काफी जोरों- शोरों से चल रही है। देश-विदेश से यात्री यहां पहुंच रहे हैं और ऐसे में चार धाम यात्रा के दौरान ही यमुनोत्री धाम का दान पात्र भी खोला गया जिसमें 23 लाख रुपए से भी अधिक का चढ़ावा मिला है। एक माह में करीब 3.29 लाख श्रद्धालुओं ने यमुना नदी तप्त कुंड में डुबकी लगाई और मां यमुना की पूजा अर्चना कर दर्शन किए। इन श्रद्धालुओं से यमुनोत्री मंदिर समिति को दान पात्र रसीद बुक के माध्यम से करीब 23 लाख से ज्यादा की आई हुई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष एसडीएम बृजेश तिवारी का कहना था कि चार धाम यात्रा बेहतर ढंग से संचालित हो रही है जिसके चलते श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ ही मंदिर समिति की आय में भी वृद्धि हो रही है। इस साल चार धाम यात्रा के पहले महीने में पिछले वर्ष की तुलना में कम तीर्थ यात्री पहुंचे हैं। पहले महीने में श्रद्धालुओं की संख्या में करीब 12% की कमी देखी गई। इसके साथ ही एक महीने के अंतर्गत यमुनोत्री धाम में 23 लाख रुपए से अधिक का चढ़ावा भी आया है।
