Uttarakhand:- केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप सुबह हादसा हो गया और इस हादसे के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान ऊखीमठ के पठाली गांव निवासी मदन मोहन तिवारी उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई है। उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। पहाड़ी दरकने से मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं ऐसा ही हाल चीरबासा के समीप पहाड़ी का है और वहां से पत्थर गिरने के चलते व्यक्ति की मौत हो गई।

Advertisements

Leave a Reply