अल्मोड़ा:- मोहान- रानीखेत हाईवे पर सड़क दुर्घटना के चलते चालक की मौत……. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले के मोहान- रानीखेत हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक डंपर चालक की मौत हो गई, डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया इस दौरान चालक की मौत हो गई। बीते शनिवार रात यह दुर्घटना घटित हुई और रविवार की सुबह पुलिस ने रेस्क्यू कर डंपर तथा पेड़ के बीच दबे चालक का शव बाहर निकाला। हादसे के बाद मार्ग की संकरी और जर्जर स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं तथा कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चालक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय जसवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी गजार तहसील चौखुटिया के रूप में हुई है और फिलहाल सड़क की बुरी हालत पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

Advertisements

Leave a Reply