तेलंगाना में चुनाव को लेकर उत्तराखंड के नेताओं ने दिए जीत के मंत्र

देहरादून| भाजपा दिग्गजों ने तेलंगाना के कार्यकर्ताओं संग बैठक करके उन्हें जीत के मंत्र दिए| बूथस्तर पर संगठन कैसे मजबूती मिल सकती है, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से संवाद बनाने का आवाहन किया| तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में राज्य के कई दिक्कत नेता भी शामिल थे| इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र रावत, तीरथ रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशल, महामंत्री संगठन अजय कुमार, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आदि शामिल रहे| पार्टी हाईकमान की तरफ से उत्तराखंड के नेताओं को अलग-अलग जिलों में संगठनों के साथ बैठक करके विचार-विमर्श की जिम्मेदारी सौंपी गई| दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के मंत्र दिए| चुनाव फिर चाहे ग्राम स्तर पर हो या लोकसभा क्षेत्र का हर चुनाव को गंभीरता से लेने को कहा| संगठन के विस्तार के लिए बूथस्तर इकाइयां गठित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ संवाद करने और उन्हें पार्टी की नीति को समझाने के लिए कहा|
इसके अलावा दिग्गजों ने मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आवाहन किया| इसके अलावा हर वर्ग के लोगों को संगठन में शामिल करने का सुझाव भी दिया| केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री निशंक, पूर्व सीएम तीरथ रावत, त्रिवेंद्र रावत ने बूथस्तर के कार्यकर्ताओं के साथ अपने विचार साझा किए| केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि तेलंगाना के कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं के जुनून के किस्से भी सुनाएं| बताते चलें कि तेलंगाना में अगले वर्ष विधानसभा की चुनाव है|

Advertisements