
यह काफी चिंताजनक विषय है, कि देश और दुनिया के साथ-साथ उत्तराखंड में भी कोरोना काफी तेज रफ्तार से फैल रहा है इस बीच उत्तराखंड राज्य के उधमसिंह नगर जिले से एक निजी स्कूल के 55 बच्चों की एक साथ कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।इससे पहले भी कई स्कूलों से काफी मात्रा में 1 साथ बच्चे इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए गांव में 16 जनवरी 2022 तक सभी निजी एवं सरकारी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वैसे तो आम दिनों में निजी स्कूल खुले रहते थे मगर अब उन्हें भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
आज दिनांक 10 जनवरी 2022 को सोमवार के दिन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने स्कूल बंद करने के संबंध में निर्देश दिए हैं। तथा शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्देश विद्यार्थियों के हित में है क्योंकि राज्य में कोरोना और ओमीक्रोन के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में यह निर्णय विद्यार्थियों के हित में है।

