Uttarakhand Corona update- राज्य में आज सामने आए कोरोना के इतने केस……….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड। दिन- प्रतिदिन बढ़ते जा रहे कोरोना के खतरे से कैसे निपटा जाए इस बारे में सभी मंथन कर रहे हैं ऐसे में उत्तराखंड प्रशासन ने भी जनता को कोविड संबंधित गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं तथा शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी निजी व सरकारी स्कूल आगामी 16 जनवरी 2022 तक बंद करवा दिए हैं। क्युकी पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

Advertisements

और आज दिनांक 10 जनवरी 2022 को सोमवार के दिन राज्य में कोरोना के 1292 नए मामले दर्ज हुए हैं। और इसी के साथ राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 5000 के पार पहुंच गई हैं। वही आज राज्य में 294 मरीजों ने इस वायरस से रिकवरी की है। वहीं दूसरी तरफ 5 मरीजों ने इस वायरस से अपनी जान गवाई हैं।