Uttarakhand:- देहरादून में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर आईजी गढ़वाल ने की प्रेसवार्ता….. कही यह बात

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में एक के बाद एक लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है देहरादून में एक के बाद एक हत्याकांड सामने आ रहे है जिसे लेकर गढ़वाल आईजी ने प्रेस वार्ता की। दून में लगातार बढ़ रहे अपराधो के मामले को गंभीरता से लेते हुए गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि सभी थाना क्षेत्र में रह रहे बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर की जांच के लिए सघन जांच अभियान चलाया जाएगा और सभी जिलों में पुलिस कप्तान अपने नेतृत्व में सत्यापन अभियान भी चलाएगी इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति यदि पाया गया तो उस पर कार्यवाही करने की जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होगी। लगातार बढ़ रहे अपराधों के चलते गढ़वाल आईजी द्वारा यह बातें कही गई है।

Leave a Reply