Uttarakhand:- व्यावसायिक सिलेंडर ना मिलने से परेशान हुए होटल, रेस्टोरेंट संचालक…..

उत्तराखंड राज्य में व्यावसायिक सिलेंडर न मिलने के चलते होटल और रेस्टोरेंट संचालक काफी परेशान हो गए हैं और उनके व्यवसाय पर भी संकट मंडरा रहा है ऐसे में संचालक इंडक्शन चूल्हे की तैयारी कर रहे हैं उनके पास जितना स्टॉक है वह भी लगातार कम हो रहा है। होटल , रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि हालात ऐसे ही रहे तो काफी बड़ी समस्या आ जाएगी। कई संचालकों ने इंडक्शन चूल्हे मंगाए हैं। ईरान से रसोई गैस आपूर्ति न होने पर यह संकट गहराने लगा है हालांकि अभी सरकार ने कहा है कि रिफाइनरिया अपना काम कर रही है और भारत के पास पर्याप्त स्टॉक है लेकिन फिर भी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को व्यावसायिक सिलेंडर न मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply