उत्तराखंड:- राज्य में आए कावड़ यात्रियों के पैर धोकर मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया सम्मान…… आसमान से हुई पुष्प वर्षा

उत्तराखंड राज्य में इन दिनों कावड़ यात्री गंगाजल भरने के लिए आ रहे हैं और ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कावड़ यात्रियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया गया। कावड़ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है और गंगा घाटों से लेकर हाईवे भी पूरी तरह केसरिया रंग में रंग चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज हरिद्वार पहुंचे कावड़ियों का स्वागत उनके पैर धोकर किया गया और उसके बाद हरकी पौड़ी में मौजूद कावड़ यात्रियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। कावड़ यात्रियों में इस दौरान काफी उत्साह नजर आया और धर्मनगरी भी भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी। विदित हो कि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कई अन्य मंत्री और नेता भी मौजूद रहे।