उत्तराखंड -: नदियों में मशीनों से खनन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

उत्तराखंड की नदियों में मशीनों से खनन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है| आज सुनवाई के बाद इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं|

Advertisements


इस दौरान कोर्ट ने सचिव खनन से यह सवाल किया कि वह विकास निगम की वेबसाइट पर प्रति कुंतल रॉयल्टी 31 रुपये और प्राइवेट खनन वालों की वेबसाइट पर 12 रुपए प्रति कुंतल कैसे है?
वन विकास निगम को 12 जनवरी तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं| साथ ही सभी जिलों के डीएम को भी नदी तल पर खनन के लिए लगी मशीनों को सीज करने के आदेश दिए गए हैं| अगली सुनवाई 12 जनवरी को होनी है|