उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल…. आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

उत्तराखंड राज्य के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन देहरादून पहुंच चुके हैं राज्यपाल बनने के बाद वह पहली बार देहरादून पहुंचे और यहां देहरादून एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है इससे पहले मुख्य सचिव आनंद वर्धन , डीजीपी दीपम सेठ ,जिलाधिकारी और अन्य लोगों ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया इसके बाद उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। बीते 12 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था जो कि लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह लेने जा रहे हैं और आज वह अपने पद की शपथ लेंगे। आज सोमवार को नव नियुक्त राज्यपाल को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी इसके बाद वह उत्तराखंड में एक राज्यपाल के तौर पर काम करेंगे।

Advertisements

Leave a Reply