उत्तराखंड सरकार का ‘उन्नति’ और ‘आपणि सरकार’ पोर्टल शुरू, 75 सेवाएं जुड़ेगी

सर्वे चौक स्थित आइआरटीडी सभागार में मुख्यमंत्री धामी ने इस पोर्टल को लांच किया| आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष में अभी 75 सेवाओं को ही इसमें जोड़ा गया है|

आइआरटीडी के निदेशक डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव नहीं कहा उन्नति पोर्टल में विभिन्न विभागों के अध्यक्ष अपनी परियोजनाएं दर्ज करेंगे| इस परियोजना में विभिन्न विभागों को जोड़ा गया है जिनकी जानकारी भी पोर्टल में दर्ज की गई है| जिससे यह जानकारी मिल सके कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किस विभाग की क्या भूमिका है| उन्नति पोर्टल का काम अगस्त में शुरू किया गया था| यह पोर्टल मुख्य तौर पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की निगरानी में रहेंगे अगर किसी विभाग के चलते परियोजनाओं में विलंब हो रहा है तो संबंधित विभाग इस बारे में पोर्टल पर जानकारी देंगे| होटल पर सभी विभागों के सचिव, सभी जिला अधिकारी, विभागों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय को भी कार्य का अधिकार मिलेगा|

आपणि सरकार पोर्टल के जरिए अभी कुल 75 योजनाओं को जनता के लिए खोला जाएगा और अगले 1 साल के भीतर इन योजनाओं की संख्या 190 हो जाएगी| इस पोर्टल के माध्यम से आम जनता यह देख पाएगी कि उनकी अर्जी किस पोर्टल पर कितने दिन व घंटों से लंबित है| साथ ही लोग विभिन्न प्रमाण पत्र पोर्टल के जरिए खुद ही डाउनलोड कर सकते हैं|