
उत्तराखंड राज्य में काम के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को जल्द ही रिटायर कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्य संस्कृति में और अधिक सुधार लाने पर जोर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी कर्मचारी अपने दायित्वों का पालन न करें उनकी अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। सरकार अब लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को जबरन रिटायर करेगी। बीते शुक्रवार को उच्च अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं जो अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन नहीं करते हैं। उन्होंने कार्य संस्कृति में सुधार लाने की ओर जोर दिया है और कहा है कि जो भी कर्मचारी लापरवाही बरतते हैं उन्हें जबरन रिटायर कर दिया जाए, इस संबंध में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश उन्होंने जारी कर दिए हैं।
