Uttarakhand- मलबा आने के कारण 8 घंटे तक बाधित रहा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। बता दें कि ऋषिकेश- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने के कारण हाईवे करीब 8 घंटे तक बाधित रहा और इस दौरान आवागमन पर काफी प्रभाव पड़ा। हाईवे बंद होने के कारण वाहन मार्ग में फंसे रहे और कई वाहनों को तो भद्रकाली के पास ही रोक दिया गया। इसके अलावा स्थानीय लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी नहीं हो पाई क्योंकि सुबह से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो चुका था। वर्षा के चलते ऋषिकेश- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भद्रकाली नरेंद्र नगर के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण गुरुवार सुबह से ही हाईवे बंद रहा जिसके कारण यात्री और स्थानीय लोग सभी परेशान रहे। क्षेत्रवासियों ने घंटों तक मार्ग खुलने का इंतजाम किया और यात्रियों को भी इस दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों को हाईवे बंद होने के चलते सब्जी, फल, दूध आदि की आपूर्ति नहीं हो पाई जिससे उनकी परेशानियां और अधिक बढ़ गई। दूसरी तरफ कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि राज्य में भारी बारिश का दौर जारी है और कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।