अल्मोड़ा:- हिंदू सेवा समिति के सदस्यों ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार

अल्मोड़ा। आज हिंदू सेवा समिति के परिवार के सदस्यों द्वारा 3 दिन पहले मिली एक नेपाली महिला का शव जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी उसका अंतिम संस्कार किया। महिला का शव लमगड़ा क्षेत्र में मिला है जिसको 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कर उसका शव मोर्चरी में रख दिया गया।।
पुलिस द्वारा 3 दिनों तक उसके परिजनों की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके किसी भी परिजन से संपर्क नही हो पाया इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा हिंदू सेवा समिति के सदस्यों से संपर्क किया गया और उस अज्ञात शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विश्वनाथ घाट धाम में कर दिया गया। विदित हो कि अल्मोड़ा जिला या उसके आसपास के क्षेत्र में कोई भी इस तरह की घटना में हिंदू सेवा समिति आगे आकर अपना सहयोग हमेशा प्रदान करती है।
अज्ञात शव के अंतिम संस्कार में हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की,नीरज बोरा,गोविंद मटेला, अमित साह मोनू,पवन साह,वैभव पांडेय,अमन नज्जोन,हर्षवर्धन तिवारी,नीरज पवार,संजय कुमार संजू,पुलिस प्रशासन के खुसाल कुमार,मनमोहन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।।

Advertisements

Recent Posts