हरिद्वार:- घर से नौकरी की तलाश में निकली युवती से कराया जिस्मफरोशी का धंधा……. मामले में महिला और उसके बच्चें गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां एक महिला और उसका बेटा जिस्मफरोशी के धंधे में गिरफ्तार हो चुके हैं। बता दें कि हरिद्वार में युवती को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेलने का मामला सामने आया है। युवती परिवार वालों से नाराज होकर नौकरी और घर की तलाश में निकल गई लेकिन महिला और उसके साथियों ने युवती का फायदा उठाकर उसे जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। पीड़िता वहां से किसी तरह छूट गई और उसने मदद की गुहार लगाई जिस पर पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में छापा मारकर गैंग की सरगना महिला और उसके बेटे तथा बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती को छापा मारकर बचाया इसके साथ ही एक नाबालिग बच्ची को भी इस दलदल से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक शीला नाम की महिला अपने बेटे और बेटी तथा दामाद के साथ मिलकर यह रैकेट चला रही थी। फिलहाल पुलिस को इस मामले में फरार आरोपी की तलाश है। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार हरिद्वार निवासी युवती अपने घर वालों से परेशान होकर अलग रहना चाहती थी जिसके बाद वह घर और नौकरी की तलाश में जुट गई। इसका फायदा आरोपित महिला ने उठाया और उसे इस दलदल में धकेल दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपित फरार है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

Advertisements

Recent Posts