Uttarakhand:- राज्य गठन के 26 साल बाद पहली बार चंपावत में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक….. युवाओं को मिली यह सौगात

उत्तराखंड राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई है चंपावत के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई और इस दौरान युवाओं के हितों समेत कैबिनेट में कई निर्णय लिए गए। प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री की यह एक नई पहल है और सरकार ने इस बैठक के जरिए यह संदेश दिया है कि अब कैबिनेट की बैठके ना सिर्फ देहरादून बल्कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित होंगे ताकि स्थानीय परिस्थितियों, विकास की संभावनाओं एवं क्षेत्रीय जरूरतो को समझते हुए फैसले लिए जा सके। कैबिनेट बैठक के दौरान कई निर्णय लिए गए जिसमें युवाओं की स्किल बढ़ाने के लिए 200 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। सरकार के मुताबिक ग्रेजुएशन के बाद कुछ विषयों के छात्रों को रोजगार के लिए जरूरी व्यावहारिक और तकनीकी दक्षता को मजबूत करने के लिए इसके लिए आधारित कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक सेमेस्टर में 6 क्रेडिट के कोर्स में एआई समेत नई तकनीको और रोजगार से जुड़ी अन्य आवश्यक स्किल को शामिल किया जाएगा तथा बैठक में कर्मचारी आचरण नियम संशोधन प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्र के कुक्कुट पालकों के लिए फीड पर सरकार की ओर से सब्सिडी देने का निर्णय भी लिया गया तथा वन विभाग के मामलों को निपटाने के लिए पीएमयू बनाने की चर्चा की गई है तथा डॉक्टरो का स्टाइपेंड बढ़ाने को भी बैठक में मंजूरी दे दी गई है। इस तरह कई निर्णय आज कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं।

Advertisements

Leave a Reply