Uttarakhand:- राज्य में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके…. डोली धरती

उत्तराखंड राज्य में फिर एक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं कुछ दिनों पहले पहाड़ से लेकर मैदान तक भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए थे जिसके बाद आज उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकले हैं। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में यह झटके महसूस हुए। भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 रही। यह भूकंप 8:07 पर आया और भूकंप के दौरान लोगों ने घर में रखे टीवी आदि सामान को हिलते हुए देखा इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए, हालांकि राहत की खबर यह है कि इस भूकंप के चलते किसी प्रकार के कोई नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisements

Leave a Reply